सिल्ली :- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन शनिवार को हो गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन दिनों में जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1600 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बिस्किट दौड़, बोरी दौड़, कंचे की दौड़, सुई-धागे की दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 1600 मीटर तेज साइकिल दौड़, धीमी साइकिल दौड़, फुटबॉल मैच, क्रिकेट मैच, भाला फेंक, कबड्डी मैच इत्यादि शामिल थे। प्राचार्य वी सुधीर राव ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक ,प्राचार्य वी सुधीर राव ,गोबिन्दर सिंह,नकुल बड़ाईक,अंजलि साहू ,समिता कुमारी ,प्रिया दूबे ,राहुल भद्रा ,नकुल ,सुषमा सिंह ,लंकेश्वर ,महादेव ,बिपुल रॉय समेत स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन










