Oplus_16908288
छठ घाट,टंडवा में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप,33.83 ग्राम ब्राउन शुगर और रियलमी मोबाइल जब्त
आकाश लोहार
गढ़वा
नशा सिर्फ एक व्यक्ति की जिंदगी को नहीं,बल्कि पूरे परिवार के सपनों और भविष्य को अपनी गिरफ्त में ले लेता है,जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें और आंखों में सुनहरे कल के सपने होने चाहिए,उसी उम्र को नशे का अंधेरा निगलने लगता है,इसी खतरे के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है,गुप्त सूचना के आधार पर छठ घाट,टंडवा स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने 135 कागज की पुड़ियों में रखी कुल 33.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है,इस मामले में ज्योति कुमारी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है,मौके से 1 लाख 72 हजार 60 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस,घर में हुई छापेमारी :- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,12 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक,गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,गढ़वा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया,टीम में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी,पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार साह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे,पुलिस टीम ने छठ घाट,टंडवा स्थित ज्योति कुमारी के घर पर छापेमारी की,तलाशी के दौरान 135 कागज की पुड़ियों में रखी 33.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई,इसके साथ ही 1,72,060 रुपये नकद और रियलमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार महिला से जुड़े मामले की जांच :- इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने ज्योति कुमारी,पिता भोला डोम,निवासी छठ घाट,टंडवा,थाना एवं जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया है,मामले में आगे की जांच के दौरान पुलिस को अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान :- गढ़वा पुलिस के अनुसार,जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और खरीद बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है,पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है,क्योंकि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं है,बल्कि यह युवाओं के भविष्य,परिवारों की खुशियों और समाज को सुरक्षित रखने की लड़ाई भी है,अब देखना होगा कि इस मामले की जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।




