---Advertisement---

रांची: रिम्स से बाल कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

On: February 3, 2026 11:31 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल से मंगलवार की अहले सुबह एक बाल कैदी के फरार हो जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बाल कैदी ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को चकमा दिया और वॉशरूम जाने के बहाने अस्पताल परिसर से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह प्रशासन द्वारा रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात थे, बावजूद इसके वह फरार होने में सफल रहा।


पुलिस के मुताबिक, फरार बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और वह चोरी के एक मामले में वांछित था। काफी समय तक फरार रहने के बाद चार दिन पूर्व उसने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह में निरुद्ध किया गया था।


फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा में कहां चूक हुई। साथ ही फरार बाल कैदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


इस घटना के बाद रिम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाल कैदियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाल कैदी को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: डीसी ने की कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट के वकील के परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे की हुई मौत; मां-बेटी की स्थिति गंभीर

VIDEO: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, 6 बसें जलकर राख

रांची: समुद्र में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत, मां को बचाने के चक्कर में बेटे की भी गई जान

झारखंड:अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट,भविष्य अधर में

रांची: 12 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और 8 सेंटर के रीन्यूअल की दी गई स्वीकृति