---Advertisement---

कोंचो पहाड़ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, आयोजन समिति का गठन

On: February 4, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोंचो पहाड़ शिव मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजय महतो ने की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु व सक्रिय सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना एवं व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजन समिति का गठन भी किया गया। समिति में नानक लाल महतो एवं रमन रंजन महतो को संरक्षक, त्रिलोचन महतो को अध्यक्ष, अशोक कुमार महतो को उपाध्यक्ष, रासरंजन महतो को सचिव, जतित कुमार महतो को सह सचिव, बबलू कुमार महतो को कोषाध्यक्ष तथा तपन कुमार महतो को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 15 अन्य सक्रिय सदस्यों को समिति में शामिल किया गया। बैठक में कीनू राम महतो, बृजेश महतो, रमेश चंद्र महतो, संजीव महतो, दशरथ महतो, राजकुमार महतो, अजय किशोर, गोराचंद, संदीप, अनूप, सुदर्शन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now