---Advertisement---

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

On: February 7, 2026 7:14 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: जिले में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

शनिवार को इस संबंध में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल गतिविधियों को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक रणनीतिक संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी।

पारसनाथ पहाड़ी इलाके में चला सर्च ऑपरेशन


अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के भालखी पहाड़ और कनौडीह के आसपास चलाया गया। सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने पहाड़ी इलाकों में गड्ढों के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को बरामद किया।

सुरक्षाबलों द्वारा जब्त किए गए सामानों में शामिल हैं

303 बोर की 11 सिंगल शॉट राइफल
.22 बोर की 9 राइफल
6 हैंड ग्रेनेड
एक एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर
एक एम्युनिशन बॉक्स
30 चार्जर क्लिप
दो बंडल इलेक्ट्रिक कॉपर वायर

नक्सली नेटवर्क पर लगेगी लगाम

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि जब्त सामग्रियों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नक्सल नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं और किसी भी हाल में इलाके में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। आने वाले दिनों में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

गिरिडीह: मेला देखकर लौट रही 2 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप, साथ रहे युवक को पीटकर भगाया