---Advertisement---

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

On: February 8, 2026 10:17 AM
---Advertisement---

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले के मलसर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साल के मासूम बच्चे की श्वासनली (विंडपाइप) में एलईडी बल्ब फंसा हुआ पाया गया। बच्चा पिछले छह हफ्तों से तेज बुखार और लगातार खांसी से परेशान था, लेकिन लंबे समय तक इसका सही कारण सामने नहीं आ पाया।

परिजनों के अनुसार, बच्चे को शुरुआत में कई निजी अस्पतालों में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने इसे निमोनिया मानकर इलाज शुरू किया। एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाइयों के बावजूद बच्चे की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। समय बीतने के साथ उसकी परेशानी और बढ़ती चली गई, जिससे परिवार की चिंता भी गहराती गई।

जब निजी अस्पतालों में इलाज विफल रहा, तो परिजन बच्चे को वडोदरा के गोटरी स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए विस्तृत जांच की। डॉक्टरों को श्वासनली में किसी बाहरी वस्तु के फंसे होने का शक हुआ, जिसके बाद बच्चे का एक्स-रे कराया गया।

एक्स-रे रिपोर्ट में श्वासनली के भीतर किसी ठोस वस्तु की मौजूदगी के संकेत मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत ब्रोंकोस्कोपी करने का फैसला लिया। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने श्वासनली के अंदर गहराई में फंसे करीब एक सेंटीमीटर लंबे एलईडी बल्ब को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।

इलाज करने वाले ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हिरन सोनी ने बताया कि वस्तु लंबे समय तक श्वासनली में फंसी रहने के कारण उसके ऊपर त्वचा जैसी परत तक उग आई थी, जिससे ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर और देर होती तो बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि छोटे बच्चों के आसपास छोटी-छोटी वस्तुएं न छोड़ें, क्योंकि बच्चे खेल-खेल में उन्हें मुंह में डाल सकते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-इनोवा की आमने-सामने टक्कर, 7 की मौत

गुजरात में मकर संक्रांति का जश्न मातम में बदला, चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता