---Advertisement---

स्वर्गीय सुनील महतो स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन, पवन इलेवन रामगढ़ विजेता

On: February 9, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- स्वर्गीय सुनील महतो स्टेडियम, सिल्ली में रविवार के दिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम पवन इलेवन, रामगढ़ की टीम हुई जिसे 50000/- रुपये की पुरुस्कार प्रदान की गई। उप विजेता गोंझू ब्रदर्स रही जिसे 30000/- रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई।

सरना यूनाइटेड और लोवादाग फ़ुटबॉल क्लब सेमी फ़ाइनल की विजेता रही, दोनों टीमों को 11000/- रुपये की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सिल्ली के विद्यायक अमित महतो ने संबोधित करते हुए कहा की स्टेडियम का इस्तेमाल खेल के विकास के लिए करने हेतु मैं प्रतिबद्ध हूँ. खेल का मैदान खिलाड़ियों के लिए है. खेल के विकास के लिए मैं सदा सदा प्रयासरत रहूँगा। विशिष्ट अतिथि ज़िला परिषद्, सिल्ली पूर्वी की सदस्य लक्ष्मी कुमारी और थ्रो बॉल एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष वेदान्त कौस्तव थे। लक्ष्मी कुमारी ने कहा खेल का मैदान में खेल भावना होना चाहिए. राजनीति से ऊपर का विषय है। वेदान्त कौस्तव ने कहा इस मैदान में खेल के आयोजन लगातार होना चाहिए. खेल का विकास मेरी प्रतिबद्धता में शामिल है और हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूँगा। आयोजन को सफल बनाने में समीर ठाकुर और मजैन बेदिया सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी