---Advertisement---

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

On: February 14, 2026 8:53 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर द्वारा काशीडीह गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

साथ ही नवीन पतंजलि योग कक्षा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के निदेशक गनौरी प्रसाद, पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्र, भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक – शिक्षिकाएं, अभिभावक व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्राणायाम के साथ हुई तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने माता-पिता का पूजन किया गया। बच्चों द्वारा मंच पर कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। नवीन पतंजलि योग कक्षा के संचालक रॉबिन भकत को योग शिक्षक प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र और बैनर देकर सम्मानित किया गया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now