रांची: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर और टाटा समूह का हिस्सा, क्रोमा ने ‘क्रोमा समर सेल 2026’ की घोषणा की है। बढ़ते तापमान को देखते हुए इस सेल में एयर कंडीशनर्स, प्रीमियम टीवी और होम टेक प्रोडक्ट्स पर 35 प्रतिशत से 71 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। यह ऑफर देशभर के क्रोमा स्टोर्स में 28 फरवरी तक लागू रहेगा।
एयर कंडीशनर्स में लॉयड इन्वर्टर एसी 1.25 टन अब 26,990 रु में (एमआरपी 50,490 रु) उपलब्ध है, जिसमें 3,000 रु तक का एक्सचेंज मूल्य और 2,000 रु का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है। एलजी इन्वर्टर एसी 1.0 टन 30,490 रु में, सैमसंग 1.0 टन इन्वर्टर एसी 28,990 रु में और ब्लूस्टार 1.5 टन इन्वर्टर एसी 40,990 रु में मिल रहा है। वोल्टास इन्वर्टर स्प्लिट एसी 1 टन 24,990 रु में उपलब्ध है। सिम्फनी और क्रोमा के एयर-कूलर्स पर भी शानदार डील्स हैं।
टीवी श्रेणी में सैमसंग 100-इंच नियो क्यूएलईडी टीवी 3,84,990 रु में (एमआरपी 13,36,600 रु) और टीसीएल 85-इंच क्यूएलईडी टीवी 1,23,990 रु में मिल रहा है। एलजी 86-इंच नैनो टीवी 1,68,490 रु और सैमसंग 55-इंच एलईडी फ्रेम टीवी 64,990 रु में उपलब्ध हैं। इन पर बैंक कैशबैक और एक्सचेंज लाभ का भी फायदा उठाया जा सकता है।
इन्फिनिटी रिटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इस सेल का उद्देश्य ग्राहकों को गर्मियों के लिए कूलिंग सॉल्यूशंस और बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर बेहतरीन मूल्य, आसान किस्त योजना और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना है। ग्राहकों को अब अपने घर को अपग्रेड करने और इस गर्मी का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट










