
रामगढ़। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एम्पीयर ने रामगढ़ छावनी में मिताली ऑटोमोबाइल्स के नाम से नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला है। इसके साथ कंपनी ने क्षेत्र में अपनी रिटेल और सर्विस मौजूदगी का विस्तार किया है। सेंटर में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, सर्विस और उत्पादों से जुड़ी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी।
नए एक्सपीरियंस सेंटर में एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें एम्पीयर नेक्सस EX+, मैग्नस GMax, मैग्नस Neo और हाल में लॉन्च Reo Vyb शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, नेक्सस EX+ में 5 किलोवाट की मोटर दी गई है। इस मॉडल ने कठिन रास्तों पर प्रदर्शन के साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।
स्मार्ट फीचर और बैटरी वारंटी पर जोर
मैग्नस GMax को परिवारों और किफायती विकल्प तलाशने वाले ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल और कनेक्टेड तकनीक पर जोर दिया गया है। मैग्नस Neo आरामदायक सवारी और आकर्षक लुक के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि Reo Vyb युवा राइडरों, खासकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
नेक्सस EX+ और मैग्नस GMax के चुनिंदा वैरिएंट में इंटेलिपैक तकनीक से जुड़े 30 से अधिक स्मार्ट फीचर उपलब्ध हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी तकनीक और पांच साल या 75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी भी शामिल है।
कंपनी के अनुसार, इंटेलिपैक तकनीक वाले मैग्नस GMax ने अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली से गुजरात के कच्छ स्थित गुहार मोती तक करीब 4,000 किलोमीटर की एंड्योरेंस राइड 15 दिनों में पूरी की। इस दौरान पहाड़ी, मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों से सफर किया गया। वहीं, नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ पार किए और 13,200 फीट ऊंचे शिपकी ला पास तक पहुंचकर अपनी क्षमता प्रदर्शित की।
ग्राहकों को मिलेगी विशेषज्ञों की मदद
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने प्रमुख बाजारों में बिक्री और सर्विस नेटवर्क बढ़ाने के प्रयासों के तहत यह सेंटर खोला है। यहां ग्राहक उत्पादों को करीब से देख सकेंगे, प्रशिक्षित विशेषज्ञों से जानकारी ले सकेंगे और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदे समझकर खरीदारी का निर्णय ले सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य क्षेत्र में ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच बढ़ाना और उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।





