---Advertisement---

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

On: February 16, 2026 4:21 PM
---Advertisement---

सोनारी थाना में 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, एसएसपी से भी शिकायत

जमशेदपुर:सोनारी डिस्पेंसरी रोड का निवासी विश्वनाथ दीवान ने महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर , मिंटू, भानु ठाकुर, एवं तीन चार अन्य लोगों के द्वारा जान से मार देने की धमकी देते हुए एक लाख रुपया रंगदारी एवं मारपीट कर लगभग 15000 रुपए जबरन छीन लेने के संबंध सोनारी थाना में शिकायत की है।

शिकायत में कहा है कि मैं विश्वनाथ दिवान पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण दीवान साकीन सी/ 160 बी ब्लॉक सोनारी डिस्पेंसरी रोड का निवासी हूं। बालाजी मार्बल के नाम से टाइल्स वगैराह का व्यवसाय करता हूं, एवं हमारा गोदाम झबरी बस्ती में के करीब 30 वर्ष से है। जिसमें रात्रि के समय ट्रक के द्वारा आया हुआ माल गोदाम में हमारे कर्मचारी रोहन एवं विशाल द्वारा खाली किया जा रहा था। परंतु झबरी बस्ती के कुछ दबंग आसामाजिक तत्व महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर , मिंटू, भानु ठाकुर, एवं तीन चार अन्य र्लोगों के द्वारा बराबर गोदाम पर शराब के नशे में आकर गाली गलौज कर ट्रक से माल उतारने नहीं देते हेतु जबरन रुपए की मांग करते हैं। पूर्व में भी हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। दिनांक 3 फरवरी 2026 को रात्रि को गाड़ी नंबर (RJ0GD9227) मैं आया हुआ टाइल्स 4 फरवरी 2026 को हमारे कर्मचारी रोहन विशाल द्वारा सुबह 8:30 पर खाली कराया जा रहा था। उसी समय उपरोक्त सभी लोग हरवे हथियारों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए माल उतारने का विरोध करने लगे। मुझे सूचना मिलने पर सुबह 9:30 बजे वहां पहुंचा और पहुंचते ही मुझ पर महावीर सिंह और मिंटू के द्वारा लोहे के रोड से हमला कर जान लेने का प्रयास किया गया एवं सभी लोग गाली गलौज कर या बोल रहे थे कि धंधा करना है तो ₹100000 देना होगा। मेरे द्वारा विरोध करने पर जबरन गोदाम में घुसकर मेरे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मेरा पॉकेट से महावीर सिंह द्वारा लगभग ₹15000 छीन लिया गया और शशि प्रसाद मिंटू भानु ठाकुर एवं बगल के तीन चार अन्य लोगों को द्वारा मेरे ड्राइवर को धमकाया। बोला हटाओ नहीं तो गाड़ी में आग लगा देंगे। मेरे द्वारा हल्ला करने पर अगल-बगल के कुछ लोगों द्वारा उनके आतंक से बचाया। डॉक्टर द्वारा मेरा इलाज कराया गया। इन लोगों के आतंक के कारण मेरा वहां व्यवसाय करना काफी कठिन हो गया है। आए दिन वहां शराब पीकर गाली गलौज किया जाता है।

अतः आपसे आग्रह है कि मेरे द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर सहानुभूति पूर्ण विचार कर मेरे साथ गाली गलौज एवं जानलेवा हमला कर ₹100000 रंगदारी मांगने और जबरन लगभग ₹15000 रुपए छीन लेने एवं गोदाम जला देने की धमकी देने और धंधा को बंद करने कर देने बोलने वाले महावीर सिंह मिंटू भानु ठाकुर शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर सजायाफ्ता एवं तीन चार अन्य लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाए इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।

पत्र की प्रतिलिपि एसएसपी को भी उन्होंने दी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने में पुलिस फूल एक्शन मोड में, 6 और गिरफ्तार