---Advertisement---

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

On: February 17, 2026 9:17 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मंगलवार को गौशाला चौक, सफ़ीगंज मोहल्ला, गौशाला नाला रोड, पुरानी बस्ती रोड, पंछी मोहल्ला, बामा लाइन सहित अन्य क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा किसी से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि डर के आगे जीत होती है।उन्होंने कहा कि जिसे मीडिया दागी और बागी बता रहा है, वैसे लोगों से जुगसलाई की जनता को सचेत रहने की जरूरत है। जुगसलाई की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों से कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है। आज जो लोग अपने रसूख का धौंस दिखाकर बड़े बड़े वादे कर रहे हैं, उन्हें जनता बताना चाहिए कि उनके द्वारा जुगसलाई की जनता के लिए उन्होंने क्या किया है।मेरा दावा है चुनाव के बादल छटते ही वे भी गायब हो जाएंगे फिर उनका दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे।आज जब हम सभी समाज को साथ लेकर जुगसलाई की विकास की बात कर रहे है तो वो लोग हिंदू मुसलमान की बात कर रहे है। मैं जुगसलाई की जनता से अपील करना चाहती हूं कि आप वैसे लोग को पहचानिए जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने काम कर हैं। वैसे लोग जो सिर्फ अपने भला सोचते है वे लोग जुगसलाई का क्या विकास करेंगे। जुगसलाई की समुचित विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।हम लोग डॉली मल्लिक ने लोगों से क्रम संख्या 3 चूड़ी छाप पर वोट देने की अपील की।इस अवसर पर जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक, जिला परिषद बोड़ाम गीतांजलि महतो, माणिक महतो, ममता,रिमा,विक्की सोनकर,दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now