---Advertisement---

IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड्स ने 17 रन से हराया, शिवम दुबे की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

On: February 18, 2026 11:06 PM
---Advertisement---

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से मात देकर ग्रुप स्टेज का शानदार समापन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम संघर्ष के बावजूद 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम अपना अगला मैच इसी मैदान पर सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

शिवम दुबे का तूफान, भारतीय बल्लेबाजी रही दमदार

भारत की पारी के हीरो रहे शिवम दुबे, जिन्होंने आक्रामक अंदाज़ में 66 रनों की शानदार पारी खेली। दुबे ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 31 रनों का अहम योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले, जबकि काइल क्लीन ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की लड़खड़ाती पारी
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम को शुरुआती झटका छठे ओवर में लगा, जब मैक्स 20 रन बनाकर आउट हुए। लेविट ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए, जबकि लीडे ने 33 रनों की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। शिवम दुबे को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now