---Advertisement---

झारखंड में खौफनाक वारदात: शादी समारोह से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

On: February 20, 2026 3:24 PM
---Advertisement---

गुमला: झारखंड के गुमला जिला में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कामदारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है। पीड़ित लड़कियां अपनी दो सहेलियों के साथ एक शादी समारोह से दोपहिया वाहन पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अरहारा गांव के पास एक चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उन्हें रोका।
पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जबरन तीन लड़कियों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे उन्हें बालाघाट कोयल नदी के किनारे स्थित एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सिमडेगा जिला के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िताओं के नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। वहीं, पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now