---Advertisement---

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: February 20, 2026 5:06 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले में छतरपुर प्रखंड के सिलदाग पंचायत में संचालित दीदी बाड़ी योजना में स्वीकृति के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत के रोजगार सेवक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित द्वारा एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी पत्नी एवं भाभी के नाम विशेष ग्राम सभा में दीदी बाड़ी योजना का प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन योजना की स्वीकृति दिलाने के एवज में रोजगार सेवक द्वारा लगातार 6 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पूरे मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद एसीबी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। योजना के तहत एसीबी ने दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रोजगार सेवक ने पीड़ित से 6 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी टीम अपने साथ मेदिनीनगर ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now