---Advertisement---

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

On: February 21, 2026 2:10 PM
---Advertisement---

लातेहार: जिले के डेढ़टंडवा घाटी में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। चंदवा–चांपी–लोहरदगा मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ओडिशा नंबर का 12 चक्का ट्रक घाटी में अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही झारखंड नंबर की कार पर पलट गया। ट्रक के भारी वजन के कारण कार पूरी तरह उसके नीचे दब गई। कार में सवार लोहरदगा निवासी प्रकाश साहू और उनकी पत्नी श्याम प्यारी देवी अंदर ही फंस गए।
घटना इतनी भयावह थी कि प्रकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम प्यारी देवी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास शुरू किया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। घायल महिला और बच्चे को तुरंत चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रकाश साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ चंदवा के नगर मंदिर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान डेढ़टंडवा घाटी में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। ट्रक के पलटे रहने से घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now