---Advertisement---

मतदाता सूची में गड़बड़ी! रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और उनकी पत्नी का अलग-अलग वार्डों में नाम

On: February 21, 2026 9:17 PM
---Advertisement---

रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा दी गई वोटर स्लिप में उनके परिवार के सदस्यों के मतदान केंद्र अलग-अलग वार्डों में दिखाए गए हैं, जबकि पहले सभी एक ही बूथ पर मतदान करते थे।

रक्षा राज्य मंत्री ने अपनी वोटर स्लिप दिखाते हुए कहा कि उन्हें वार्ड नंबर 33 का मतदाता बनाया गया है, जबकि उनकी पत्नी को वार्ड नंबर 34 में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों का मतदान केंद्र अलग-अलग वार्डों में कैसे कर दिया गया।

संजय सेठ ने आरोप लगाया कि यह समस्या सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के लाखों परिवारों के साथ ऐसा किया गया है। उनके अनुसार यह जानबूझकर किया गया कदम है ताकि मतदान प्रतिशत कम हो। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वहीं राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन पर चुनाव में बाधा डालने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इसका जवाब 23 फरवरी को देगी। उन्होंने दावा किया कि किसी भी तरह के प्रयास के बावजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत होगी, क्योंकि यह चुनाव अब जनता का चुनाव बन चुका है।

रांची के विकास और सौंदर्यीकरण का हवाला देते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने महापौर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो की जीत का दावा करते हुए कहा कि वे रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगी। साथ ही उन्होंने सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का भी भरोसा जताया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now