जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने पिछले कई घंटे से चल रहे मुठभेड़ के दौरानएक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर सैफुल्लाह सहित तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ 22 फरवरी 2026 को जारी ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के दौरान सुदूर इलाके में हुई। आतंकियों से 2 AK-47 राइफलें और भारी गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
ऑपरेशन: सुरक्षा बलों द्वारा ‘ऑपरेशन त्राशी’ (Op Trashi) के तहत 36 दिनों से चल रही कार्रवाई के बाद यह सफलता मिली। मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
कमांडर सैफुल्लाह: सैफुल्लाह पिछले 5 वर्षों से सक्रिय था और 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
कार्रवाई: भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में उन्हें ढेर किया गया।
यह एनकाउंटर किश्तवाड़ के एक सुदूर इलाके में हुआ, जहां आतंकी एक झोपड़ी में छिपे थे, जो बाद में गोलीबारी में नष्ट हो गई।









