---Advertisement---

भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगो के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर धरना,पीएम और श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा

On: February 26, 2026 10:27 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में 25 फरवरी को देशभर के जिला मुख्यालयों पर अपनी मांगों के समर्थनमें राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री और श्रम तथा रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस कार्यक्रम के तहत आज भारतीय मजदूर संघ पूर्व सिंहभूम जिला के सदस्यों के द्वारा जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर कार्यालय में केवल ज्ञापन सौंपा गया क्योंकि झारखंड प्रदेश में नगर पालिका चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू है।

देखें मांगों की सूची

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ,विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह , जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष वाई शुक्ला,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल खनिज धातु महासंघ चंद्रशेखर पंडित, जिला सह मंत्री उपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा मंत्री मुकेश कुमार ,श्रीमती बिंदु रानी, सन्नो देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now