---Advertisement---

हटिया शहर में हाथी, खौफ में लोग,वन विभाग सुरक्षित रेस्क्यू करने में जुटी

On: February 27, 2026 10:01 AM
---Advertisement---

रांची :हटिया जैसे शहरी इलाके में जंगली हाथी के विचरण करने की खबर से लोगों में खौफ का माहौल गायब हो गया है। सुबह-सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर थे बच्चे स्कूल जा रहे थे तभी अचानक जंगल की ओर से हाथी शहरी इलाके में प्रवेश कर गया उसे चहल कदमी करते देख लोगों में दहशत मच गई।गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और लोग दूर से ही वीडियो बनाने लगे, लेकिन ज्यादातर लोग डर के मारे घरों और दुकानों में छिप गए। यह इलाका हटिया से जगन्नाथपुर जंगल के पास का है।

बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह हटिया स्थित निफ्ट के पास हाथी को देखा गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक संभवतः हाथी अपने झुंड से भटक गया था और शहर में प्रवेश कर गया।

लोगों का कहना है कि अगर हाथी बेकाबू हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। यह कोई पहली बार नहीं है जब रांची के शहरी इलाके में जंगली हाथी घुस आया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में हमेशा डर बना रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश में जुटी हुई है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव मतगणना प्रक्रिया शुरू,जानें कब आएगा परिणाम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण जंग, दोनों देशों ने किए बड़े दावे‌

होली बाद फिर बड़ी तेजी से गरजेंगे रेलवे के बुलडोजर,लोको क्रॉसिंग से सालगाझड़ी केबिन,मछुआ पाड़ा, हरिजन बस्ती पहले निशाने पर

बिरसा के संघर्ष की विरासत के रूप में झारखंड राज्य किसान सभा किसान संघर्षों को आगे बढ़ा रही है – अशोक ढावले

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल, मुरी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले