---Advertisement---

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

On: March 2, 2026 7:36 AM
---Advertisement---

जमशेदपुरः गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ के हॉस्टल में रविवार रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर से हड़कंप मच गया है।। उसकी पहचान एनटीटीएफ के मेकाट्रॉनिक्स फाइनल ईयर के छात्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने आदित्य को फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जो आरा का रहने वाला बताया जा रहा है। जिससे उसके सहपाठी उसे आरा आरा कह कर बुलाते थे। छात्र के हॉस्टल में मौत के बाद संस्थान प्रबंधन ने सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

आदित्य मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला था। वह जिला पार्षद कविता परमार के चचेरे भाई का बेटा था। कविता परमार ने बताया कि घटना के वक्त बारीडीह में थीं, तभी हॉस्टल से फोन आया कि आदित्य ने आत्महत्या कर ली है।

कविता परमार के अनुसार, आदित्य अपने प्लेसमेंट को लेकर परेशान था। उसने शनिवार को एक कंपनी के लिए इंटरव्यू भी दिया था, पर उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया था।

इधर, हॉस्टल में छात्रों के बीच चर्चा है कि आदित्य घटना के वक्त किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि एनटीटीएफ के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा ली है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में संदिग्ध हालत में छात्र के मिलने के बाद मौके पर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है और पुलिस मामले को जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

युवक के द्वारा आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है और तरह-तरह की चर्चाओं का भी बाजार गर्म है हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now