---Advertisement---

रंग पड़ने पर दादी ने पोते पर उड़ेला खौलता पानी, 45% झुलसा मासूम; VIDEO देख दहल जाएगा दिल

On: March 5, 2026 8:37 AM
---Advertisement---

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी क्षेत्र से होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खुशियों और रंगों के इस पर्व पर एक मासूम की जिंदगी पर ऐसा कहर टूटा, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

घटना 3 मार्च की बताई जा रही है। अरमशीन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में रहने वाला चार साल का ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर रंग भरी स्प्रे बोतल से खेल रहा था। आसपास होली का माहौल था और घर के बाहर ही उसकी दादी सिंधु ठाकरे भी मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि दादी उस समय होली की लकड़ियों पर गर्म किए गए पानी से बाल्टी भर रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते ओम पास पहुंचा और रंग उनकी ओर छिड़क दिया। रंग का कुछ हिस्सा दादी के ऊपर जा गिरा। इस छोटी सी बात पर दादी नाराज हो गईं। आरोप है कि गुस्से में उन्होंने बाल्टी में रखा खौलता पानी बच्चे के ऊपर उड़ेल दिया।

जैसे ही गर्म पानी बच्चे के शरीर पर पड़ा, वह दर्द से चीखने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं।

घायल बच्चे को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ओम के शरीर के निचले हिस्से में गंभीर जलन हुई है। लगभग 45 प्रतिशत तक वह झुलस गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Shocking:महाराष्ट्र एक ही आदमी के घर से मिले 5000 धारदार हथियार,सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश,बड़ी साजिश विफल

नासिक: 20 दिनों से फरार,टीसीएस धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को पुलिस ने दबोचा

पिता बना हैवान! बेटियों को हाथ-पैर बांध रातभर छत से उल्टा लटकाया, एक की मौत; दूसरी गंभीर

100 आपत्तिजनक वीडियो… 1500 करोड़ की संपत्ति, खुद को भगवान बता महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था फर्जी बाबा; पुलिस बोली- मानव बलि देने का शक

VIDEO: आवारा कुत्तों का खौफनाक हमला, महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला; अर्धनग्न हालत में सड़क पर पड़ा मिला शव

महाराष्ट्र में मुसलमानों का 5% आरक्षण खत्म, AIMIM का तंज- सरकार ने रमजान का तोहफा दिया