जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद नामक व्यक्ति का शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ मिला है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसने कीटनाशक खाकर सुसाइड कर लिया है। गुरुवार सुबह पत्नी सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक को बरामद किया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वहीं सूरज के मोबाइल से पुलिस ने एक वीडियो भी बरामद किया है जिस पर उसने आत्महत्या करने की बात की है।
बताया जा रहा है कि सूरज ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी पिंकी सोनारी में रहती है। वहीं सूरज दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। छह माह पूर्व एक ट्रेन दुर्घटना में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे जिसको लेकर वह डिप्रेशन में रहता था।










