थानेदार के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन तब मामला शांत
जमशेदपुर:कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर निवासियों ने असामाजिक तत्वों की हरकतों से तंग आकर कदमा थाना पर जोरदार प्रदर्शन किया। फिर थानेदार के द्वारा समझाने और कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।
गुरुवार रात कदमा थाने का घेराव कर दिया। 50 की संख्या में लोग थाना पहुंचे और परिसर पर ही धरने पर बैठ गए।
बस्ती वासियों के मुताबिक बस्ती के रहने वाला अजय रजक और पंकज आए दिन बस्ती के लोगों को परेशान करता है जिससे बस्ती वासी डर के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।
गुरुवार शाम को भी अजय रजक अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुस गया और मारपीट करने लगा। उसने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। यह पहली बार नहीं है जब अजय ने इस तरह की हरकत की है।
इन्हीं सब बातों को लेकर बस्ती वासियों ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए।
मौके पर थाना प्रभारी प्रवेशचंद्र सिन्हा ने बस्ती के लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामलाशांत हुआ।











