---Advertisement---

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

On: March 11, 2026 6:52 PM
---Advertisement---

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की फोटो छपकर आ गई, जिससे वह परीक्षा से ठीक पहले परेशान हो गया है।

मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के धावा गांव का है। यहां के रहने वाले रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में फोर्थ ग्रेड की बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। चार साल बाद अब इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसके लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
दरअसल, रितेश कुमार को जो एडमिट कार्ड मिला है उसमें उनका नाम, रोल नंबर और अन्य सभी जानकारी सही है, लेकिन उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। जब उन्होंने अपना एडमिट कार्ड देखा तो वह हैरान रह गए।

रितेश कुमार का कहना है कि आवेदन करते समय उन्होंने अपनी सही तस्वीर अपलोड की थी, जिसका प्रमाण भी उनके पास मौजूद है। लेकिन एडमिट कार्ड में किसी तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही की वजह से उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर दिखाई दे रही है।

15 मार्च को होने वाली परीक्षा को लेकर रितेश काफी चिंतित हैं। उनका परीक्षा केंद्र सहरसा जिले में बनाया गया है। ऐसे में वह एडमिट कार्ड में सुधार कराने के लिए संबंधित कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जहां इस समय उन्हें परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए थी, वहीं अब उन्हें अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास दौड़ना पड़ रहा है।

परेशान अभ्यर्थी ने इस मामले को लेकर संबंधित बोर्ड में कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now