---Advertisement---

गढ़वा: नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ का तीसरा दिन, रुद्राभिषेक और रामकथा से भक्तिमय हुआ माहौल

On: March 11, 2026 9:10 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले के ग्राम जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ का तीसरा दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संध्या काल में आयोजित पावन श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य आचार्य पंकज शांडिल्य जी महाराज ने कथा के तृतीय दिवस पर भगवान के पावन जन्म की कथा का श्रवण कराया।

कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार और पापाचार बढ़ता है तथा दुष्ट आतताइयों का आतंक बढ़ जाता है, तब प्रभु विभिन्न स्वरूपों में अवतार लेकर राक्षसों का विनाश करते हैं और धरती के भार को हल्का करते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा निराकार हैं, लेकिन भक्तों की भावना के अनुसार समय-समय पर सगुण और साकार रूप धारण कर धरती पर अवतार लेते हैं। भगवान के अवतार लेने के कई कारण हैं। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है- विप्र, धेनु, सुर, संत हित लीन्ह मनुज अवतार।’

कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुतिकरण कर रहे कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कथा के समापन पर वृंदावन से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी। इसमें राजा दशरथ और महारानी कौशल्या के साथ बाल स्वरूपों की टोली की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महायज्ञ के यज्ञाधीश आचार्य श्री-श्री आशीष वैद्य जी महाराज ने कथा व्यास की सराहना करते हुए कहा कि व्यास जी एक उद्भट विद्वान हैं। उनकी कथा शैली अत्यंत रोचक है और झांकियों की प्रस्तुति भी अत्यंत मनोहारी है।

प्रधान संयोजक राकेश पाल ने कहा कि यह महायज्ञ इस धरा को पवित्र करने वाला आयोजन है और इस क्षेत्र के लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि यहां नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।

महायज्ञ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने सभी सदस्यों से सजग रहकर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कथा के दौरान आज के अतिथि के रूप में गढ़वा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेंद्र नारायण, गढ़वा के प्रमुख समाजसेवी पिंटू केसरी तथा विजय केसरी कथा मंडप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now