---Advertisement---

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

On: March 11, 2026 10:37 PM
---Advertisement---

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बहू (गुलफशा) ने अपनी सास (शाबरा खातून) को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप

परिजनों के मुताबिक सास और बहू के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सास ने बहू के व्यवहार की शिकायत अपने बेटे से की थी। पति द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने के बाद बहू बेहद नाराज हो गई और उसने सास को सबक सिखाने की ठान ली।

कमरे में बंद कर की बेरहमी से पिटाई

आरोप है कि 9 मार्च को घर में सास के अकेले होने का फायदा उठाकर बहू ने उन्हें कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं, उसने सास की आंखों और गुप्तांगों में भी मिर्च पाउडर लगा दिया, जिससे वह दर्द से तड़पने लगीं। इसके बाद बेलन और अन्य घरेलू सामान से उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया। एम्स में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

बहू बच्चों के साथ फरार

घटना के बाद आरोपी बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now