---Advertisement---

गढ़वा जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मृत कर्मचारी का कर दिया तबादला

On: March 15, 2026 4:02 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। समाहरणालय स्थित जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी तबादला सूची में एक ऐसे कर्मचारी का नाम भी शामिल कर दिया गया, जिनका करीब चार महीने पहले ही निधन हो चुका है। मामला उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शुक्रवार को जिला स्थापना शाखा की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और बड़ा बाबुओं की तबादला सूची जारी की गई थी। इस सूची में भवनाथपुर प्रखंड में पदस्थापित रहे कर्मचारी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया। सूची के अनुसार उनका तबादला भवनाथपुर प्रखंड से रंका प्रखंड कर दिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि गौरव आनंद का निधन करीब चार माह पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें जीवित कर्मचारियों की सूची में शामिल कर उनका स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई और विभाग की गंभीर लापरवाही को लेकर आलोचना होने लगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री रुद्र महायज्ञ: दही-हांडी और राधा-कृष्ण झांकी ने बांधा समां, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

गढ़वा में श्री रूद्र महायज्ञ जारी: छठे दिन राम-सीता विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन, भक्तिमय रहा माहौल

मझिआंव: श्रद्धा के साथ मना मां दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मेराल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमिर रियाज को किया गया सम्मानित

गढ़वा में रसोई गैस की भारी किल्लत, उपभोक्ता परेशान; डीसी ने दी चेतावनी

गढ़वा में प्रशासनिक कार्रवाई पर सियासी घमासान, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप