---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग,जिला परिषद अध्यक्ष को कराया अवगत

On: March 15, 2026 9:33 PM
---Advertisement---

बीडीओ ने दिया मरम्मति का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इसके कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे चोरी की घटनाओं तथा सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द इन लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से बातचीत की और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही उनकी मरम्मत कर दी जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को अंधेरे की समस्या से राहत मिल सके।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now