जमशेदपुर:जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर पार्षद क्षेत्र के लिए नौशाद आलम को अपना विधायक प्रतिनिधि और मुकेश शर्मा को उप-प्रतिनिधि नियुक्त किया. दोनों को आज विधायक ने नियुक्ति पत्र सौपा .प्रतिनिधियों की नियुक्ति इसलिए की गई ताकि क्षेत्र की जनता की समस्या का निवारण करना उनकी अनुपस्थिति में इनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी..
नियुक्ति पर नौशाद और मुकेश शर्मा ने कहा है कि विधायक द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन वह न केवल पूरी निष्ठा से करेंगे, बल्कि समय-समय पर कार्य की प्रगति से अवगत भी कराते रहेंगे.










