---Advertisement---

बर्मामाइन्स:कार की चपेट में आए मृत बच्चे का शव सड़क पर रख परिजनों का धरना,ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग

On: March 15, 2026 10:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने खालसा स्कूल के पास सड़क पर बच्ची का शव रखकर धरना दिया और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें कि शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ अपने भाइयों को स्कूल से छुट्टी के बाद लेने के लिए खालसा स्कूल पहुंचा था. स्कूल के पास सड़क किनारे खेलने के दौरान एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल आरुष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो वे सीधे खालसा स्कूल के बाहर पहुंच गए. गम और गुस्से के बीच परिजनों ने बच्चे के शव को गोद में लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी चालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बच्चे के परिजन चाहते हैँ की उनसे पुलिस एवं स्कुल कमिटी वार्ता करे और सुनिश्चित करें की आगे किसी बच्चे के साथ ऐसी दुर्घटना ना घटे साथ ही आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now