रांची:झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के एक दावे से झारखंड की सियासत में भूचाल आने की पुरजोर संभावना है। उन्होंने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर कांग्रेस, गैर भाजपा सरकार जल्द बन सकती है।
श्री महतो ने आगामी सरकार गठन को लेकर आवश्यक संख्या बल का समीकरण बताते हुए कहा कि झामुमो के पास अपने 34 विधायक हैं। राजद और भाकपा माले के छह विधायक को मिलाकर 40 की संख्या हो जाएगी।
इसके अलावा लोजपा, जदयू आदि के विधायक हैं, तो झारखंड में गैर कांग्रेस, गैर भाजपा सरकार बन सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें अगली सरकार में मंत्री बनने का आफर मिला, तो वे अपने लोगों से विमर्श कर निर्णय करेंगे।











