---Advertisement---

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

On: March 18, 2026 5:11 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सुंदर नगर हितकू निवासी लाल बाबू सिंह की बकरियां कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी लेकिन उन्होंने संदिग्ध कर का नंबर नोट कर लिया था और फिर आज वह कर दिखाई और उसका पीछा कर लोगों की मदद से एक को परसुडीह में दबोच लिया। जबकि अन्य फरार होने में सफल रहे। कार की तलाशी जब लोगों ने ली तो उसमें एक दर्जन बकरियां मिली। युवक की पिटाई लोगों ने की घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया कार को भी जप्त कर लिया। पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुट गई है मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है किहितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं. बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे.
आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में उस कार देखा गया. कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए. परसुडीह पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया. कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया.
जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 12 बकरियां बरामद की गईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now