---Advertisement---

साहिबगंज में ACB की कार्रवाई, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: March 19, 2026 2:04 PM
---Advertisement---

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दुमका एसीबी टीम द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, बरहरवा प्रखंड के राशन डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी दुमका में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एमओ नंदन कुमार सभी डीलरों पर नियमित रूप से पैसे देने का दबाव बना रहे थे, जिससे उनमें भारी नाराजगी थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने पूरे मामले की जांच की और फिर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आलमगीर आलम को 40 हजार रुपये देकर एमओ के पास भेजा गया। जैसे ही नंदन कुमार ने पैसे लिए, पहले से सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ दुमका कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एसीबी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और आसपास के इलाकों में हड़कंप का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now