---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: चैत्र नवरात्रि पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: March 21, 2026 6:31 PM
---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, पूर्णानगर स्थित देवी धाम सेवा समिति द्वारा शुक्रवार शाम भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने विधिवत मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरती के दौरान जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष साधना देवी एवं उनके पति रवि प्रकाश बबलू को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि चैत्र नवरात्र का यह पावन पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की कृपा से नगर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उदित कुमार, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, सचिव सचिन कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार, दीपक कुमार सहित सदस्य शुभम कुमार, राजू मेहता, बादल, ऋतिक कुमार, शनि, सोज़ल, विशाल, राहुल, छोटे लाल मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

श्री बंशीधर नगर: नवरात्र में देवी धाम में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा का पूजन कर विधायक अनंत प्रताप देव ने उतारी आरती

श्री बंशीधर नगर: ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

श्री बंशीधर नगर: नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने संभाला कार्यभार

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, श्रीराम सेना समिति की बैठक में कई अहम फैसले