---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत का जारी है सिलसिला

On: March 23, 2026 6:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : ऐतिहासिक वेतन समझौता के उपरांत टाटा मोटर्स में यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी है। रविवार को कंपनी परिसर स्थित ईआरसी , फाउंड्री व क्यूए कॉमन सर्विसेज ( रोज़ हाऊस ) में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तथा यूनियन की पूरी टीम व आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित की गई । सर्व प्रथम ईआरसी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जीवराज संधु , विष्णु दीक्षित , ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा समेत अन्य मौजूद थे। कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को अंगवस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस आर स्वाइन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राजवाड़ ने किया।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि समय पूर्व वेतन समझौता हम सबों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय सारे मजदूरों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ वार्ता के दौरान कई बार असहजता महसूस होती है। परंतु धैर्य से हम सब लगातार बातचीत करते हैं । मजदूर हित में जितनी बार बातचीत करना पड़े करते हैं। तब जाकर सुखद रिजल्ट निकलकर आता है। उन्होंने वेतन समझौता के विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह यूनियन सबों के बारे में सोचती है। आप सबों के द्वारा जो सम्मान मिलता है उससे यूनियन को ताकत मिलती है। उन्होने कहा कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे यह ख्याल यूनियन हमेशा रखती है।

अध्यक्ष शशि भूषण ने कहा कि आप सब मजदूर भाईयों ने जिस तरह एकजुटता एवं यूनियन नेतृत्व पर भरोसा जताया है उसी का परिणाम है कि इतना बढ़िया वेतन समझौता संभव हो सका है। कार्यक्रम को जीवराज संधु, विष्णु दीक्षित, आंचल सिंहा समेत अन्य ने भी संबोधित किया।
फाउंड्री डिवीजन में भी अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद महामंत्री, आरके सिंह का जबरदस्त स्वागत हुआ। कार्यक्रम में प्रबंधन के वरीय अधिकारियों समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सैकत भट्टाचार्य ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने किया। महामंत्री आरके सिंह ने जबर्दस्त स्वागत के लिए फाउंड्री डिवीजन के कमेटी मेंबरों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
रोज़ हाऊस में क्यूए कॉमन सर्विसेज की ओर भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद महामंत्री आरके सिंह, जीएम क्यूए प्रमोद भुरे, जीएम सीसीई गुलाम मोंडल, वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिंहा समेत अन्य मौजूद थे। सबों का अंगवस्त्र, बुके तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि प्रबंधन के साथ वार्ता के दौरान बारगेनिंग क्षमता आप सबों के समर्थन और विश्वास से आता है। उन्होंने कहा कि हम लोग जिस कुर्सी पर बैठ हैं कर्मचारियों का हित करने के लिए, किसी का अहित करने के लिए नहीं। कार्यक्रम को प्रमोद भुरे व गुलाम मोंडल, आंचल सिंहा ने भी संबोधित किया। सबों ने सुरक्षा व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया जबकि स्वागत भाषण अमन कुमार ने दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्तों की नियुक्ति 14 अप्रैल तक नहीं हुई तो संसद भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन:RTI कार्यकर्ता संघ

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन नहीं, झामुमो ने 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

₹800000 रिश्वत लेते कांस्टेबल और थानेदार को एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एयरफोर्स स्टेशन से सिविलकर्मी गिरफ्तार, कई साल से भेज रहा था खुफिया जानकारी 

पलामू: मोबाइल चोरी कर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 3 सदस्य गिरफ्तार

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश