---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों पर निःशुल्क पानी की व्यवस्था

On: March 25, 2026 10:18 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी पानी टैंकर से तीन स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया।

जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप त्रिपाठी जी के बागान परिसर, रोड नंबर 1 रंजन श्रीवास्तव के घर के पास तथा रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में बने अस्थाई छठ घाटों में पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद स्थानों पर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में भी पिछले वर्ष की तरह जरूरतमंद क्षेत्रों में शुद्ध पानी की निःशुल्क आपूर्ति जारी रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी पिंटू त्रिपाठी, रंजन, देवलोचन, टुनटुन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now