---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी:नवनामांकित छात्रों के लिए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू एनएसयू का कार्यक्रम आयोजित

On: October 6, 2023 3:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (एनएसयू) में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू एनएसयू की ओर से शुक्रवार को नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक दो पालियों में संपन्न हुआ. इसमें दो अलग-अलग सत्र हुए. इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित आरटीआर रिंकू कुमार और शेखर सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. तत्पश्चात छात्रों को क्लब और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में नवनामांकित छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी.

कार्यक्रम में आरटीआर शेखर और रिंकू ने छात्र-छात्राओं को “स्वयं से पहले सेवा” को बढ़ावा देने के प्रति प्रेरित किया.

उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सेवा ही परम धर्म है. इस क्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से रोट्रैक्ट के के चार पहलुओं “क्लब सेवा”, “सामुदायिक सेवा” “व्यावसायिक/व्यावसायिक सेवाएं” और “अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं” के बारे में एक-एक कर समुचित रूप से जानकारी दी. उन्होंने छात्र-छात्राओं के अंदर मानवीय चरित्र को आकार देने और उन्हें जीवन के हर पहलु में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में रोट्रैक्ट की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की. एनएसयू के आरएसी क्लब मॉडरेटर, सहायक प्रोफेसर अभिनव कुमार ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन व अतिथियों को सम्मानित करने के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के शिक्षक-शिक्षिकाएं, क्लब सदस्य एवं नवनामांकित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक