---Advertisement---

हजारीबाग : भाजपा का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के सामने गलत तथ्यों को पेश कर रियायत मांगी – प्रतुल शाहदेव

On: October 6, 2023 4:17 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हजारीबाग में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत तथ्यों को सामने रखकर ईडी से रियायत मांगने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि भाजपा ने 25 सितंबर को ही प्रेस कांफ्रेंस करके यह बता दिया था की मुख्यमंत्री की याचिका में पांच डिफेक्ट है। भाजपा ने उस समय भी प्रश्न किया था की जब मुख्यमंत्री की टीम में कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी जैसे नामी वकील है तो फिर यह डिफेक्ट कैसे छूट गए।

प्रतुल ने कहा की मुख्यमंत्री को ईडी के सामने चार अक्टूबर को पेश होना था। 4 अक्टूबर को ही उनके वकील श्रेय मिश्रा ने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा की मुख्यमंत्री के द्वारा दायर याचिका के सारे डिफेक्ट को दूर कर लिया गया है और इस याचिका पर जल्दी सुनवाई होगी।लेकिन यह पूरे तरीके से गलत बयानी थी। आज याचिका को लिस्ट में भी डिफेक्ट कैटेगरी में रखा गया था और आज न्यायालय में भी डिफेक्ट को दूर करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री के वकील ने ईडी से जिस आधार पर पेश नहीं होने की छूट मांगी थी वह बिल्कुल गलत तथ्यों पर आधारित था। याचिका से आज तक डिफेक्ट दूर नहीं हुआ जबकि 4 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री के वकील ने सारे डिफेक्ट को दूर करने का दावा कर पेशी से रियायत मांगी थी।

प्रतुल ने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर घमंडिया गठबंधन के नेताओं की पोल खोली ।उन्होंने कहा की यूपीए के शासनकाल में महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा से पारित कराया गया था। लेकिन राजद और समाजवादी पार्टी के धमकी के कारण से सरकार बचाने के लिए यूपीए सरकार ने ठंडे बस्ते में डालकर आधी आबादी को उनके हक से वंचित कर दिया। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिया।

प्रतुल ने कहा की जी-20 शिखर सम्मेलन की अपार सफलता ने भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया।अब दुनिया के तमाम देश भारत की नीतियों का अनुसरण करते हैं साथ ही नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

आज के प्रेस वार्ता में हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राहुल शाहदेव उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now