
स्पोर्ट्स डेस्क: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। दोनों फॉर्मेट की टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है।
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। वहीं, केएल राहुल को विकेटकीपर के साथ उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा को भी टीम में जगह मिली है। जबकि नमन धीर को पहली बार टीम में चुना गया है।
वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
टी20 टीम में युवाओं को मौका
टी20 टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे युवा चेहरों को मौका मिला है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और संजू सैमसन संभालेंगे।
टीम में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई के रूप में स्पिन विकल्प हैं, जबकि अर्शदीप सिंह और मयंक यादव तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।
टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।







