बागबेड़ा,कीताडीह,घाघीडीह, हरहरगुटू, परसुडीह,खासमहल,करनडीह जुगसलाई व आस पास के क्षेत्र में आज बिजली रहेगी डेढ़ घंटा गुल
Satish Sinha
April 10, 2026 (Last updated: April 10, 2026) 1 minute read
जमशेदपुर: विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह के अन्तर्गत 33 KV करनडीह फीडर का भूमिगत केबल मरम्मत करने एवं लाइन की निवारक रखरखाव करने का कार्य किया जाना है एवं उक्त कार्य करने हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से 33 KV जुगसलाई फीडर को भी बंद किया जाएगा । फलस्वरुप उक्त फीडरों से विद्युत आपूर्ति सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक (डेढ़ घंटा) बाधित रहेगी ।
प्रभावित क्षेत्र बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, हरहरगुटू, परसुडीह, खासमहल, करनडीह, AMD, DRC, पूर्ण जुगसलाई क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र ।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।