चतराः चतरा के हंटरगंज के एक आवासीय बालिका विद्यालय की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात माह की गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों ने विद्यालय में जमकर उत्पात मचाया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक छात्रा ने प्राचार्य को इसका दोषी ठहराया है। इसके बाद पुलिस ने प्राचार्य को हिरासत में लेकर पछता शुरू कर दी है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बिहार के गयाजी मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाली छात्रा कक्षा तीन में पढ़ती है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग गुरुवार को जब अपने गांव पहुंची तो शारीरिक बदलाव को देखकर घर वाले अचंभित रह गए। घटना का जानकारी मिलने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक का रवैया पहले से ही संदिग्ध रहा है।
सरकारी आवासीय स्कूल की नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।









