चतरा: चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव में छापामारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य का अफीम, डोडा, गांजा और पोस्ता दाना बरामद किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक, नगद राशि और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में छापामारी जारी है।
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव निवासी तीन सगे भाई मनोज गंझू, बबलू गंझू और कमलेश गंझू के घर के अलावा सिलदाग गांव निवासी बिपिन कुमार यादव के अस्थायी ठिकाने और सौरू नावाडीह गांव निवासी राकेश गंझू के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है. इस सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
पुलिस ने पेशेवर तरीके से छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न ठिकानों से 16 किलो 950 ग्राम गीला अफीम, 296 किलो 950 ग्राम डोडा, 50 ग्राम गांजा और 76 किलो 700 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया है. इसके अलावा 3 लाख 11 हजार 600 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल तथा आरोपियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी जब्त किया है.
मौके से सभी आरोपी हुए फरार
हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. एसपी ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
जारी रहेगा पुलिस का अभियानः एसपी
एसपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि चतरा पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी परिस्थिति में तस्करों को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा. कानून तोड़ने वालों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने
एक करोड़ 30 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों के साथ साथ 3 लाख नकद, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री जब्त किया है।
एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और अन्य मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी तस्करी कर रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा, जहां से 16.950 किलोग्राम अफीम, 296.950 किलोग्राम डोडा
`
50 ग्राम गांजा, 76.700 किलोग्राम पोस्ता दाना, 3 लाख 11 हज़ार ,600 रुपये नकद, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक आदि बरामद किए गए । इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज करते हुवे फरार आरोपियों के खिलाफ़ आगे की कार्रवाई की जा रही है।










