रांची:झारखंड में एक और परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चा जोरों पर है।तमाड़ थाना क्षेत्र में कई युवकों के एक जगह इकट्ठा होने और कथित रूप से प्रश्नपत्रिक होने की चर्चा कर रहे थे। इस बात की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने तकरीबन डेढ़ सौ युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि अब तक पेपर लीक होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए अधिकांश छात्र उत्पाद सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी है जो परीक्षा देने पहुंचे थे।
खबर है कि सभी युवकों को तमाड़ थाने में रखा गया है और थाने के मुख्य द्वार को बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जा सकता है और कुछ मामलों में असली उम्मीदवारों की जगह डुप्लीकेट परीक्षार्थियों को बैठाने की योजना बनाई जा रही थी।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिकपुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि संदेह के आधार पर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








