---Advertisement---

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

On: April 14, 2026 8:58 AM
---Advertisement---

नालसा एवं झालसा,हाईकोर्ट आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर एवमं जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में

जमशेदपुर:नालसा एवमं झालसा,हाई कोर्ट,राँची के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सिविल कोर्ट,जमशेदपुर एवमं जिला शिक्षा विभाग,जमशेदपुर के आपसी समन्वय से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर,जमशेदपुर में बालिकाओं के संग बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो अधिनियम महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए एवमं अपने अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित किए।

बालिकाओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर सुंदर मनमोहन नृत्य,नाटक भी प्रस्तुत किए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जमशेदपुर के सचिव महोदय कुमार सौरभ त्रिपाठी जी ने बालिकाओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों,मौलिक कर्तव्यों,बाल अधिकारों,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,2006 एवमं इसके दुष्प्रभाव,पोक्सो(लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण)अधिनियम,2012
बाल श्रम(प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम,2016,शिक्षा का अधिकार अधिनियम,2009 के विषयों पर विस्तार से जागरूक किए।
साथ ही साथ व्यवहारिक जीवन पर बालिकाओं को जीवन में समय का सदुपयोग,अच्छी संगत,अनुशासन,अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने एवमं देशभक्ति,देशप्रेम विषयों पर भी मार्गदर्शन किए।
अंत में बालिकाओं एवमं शिक्षिकाओं को नालसा का निःशुल्क टोल फ्री नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा के लिए 112,100 साइबर क्राइम 1930 पर जागरूक किया किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जमशेदपुर से रवि मुर्मू,पीएलभी सह अधिकार मित्र अरुण रजक,राम कंडे मिश्रा,शिक्षिका आशा रानी महतो,अन्य विद्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now