जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बहुत धूमधाम से ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष श्री ईंधन टोपनो के नेतृत्व में मनाई गई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद सारे अतिथि और ग्राम सभा के सदस्य गणों ने शपथ लिया कि भीमराव अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलकर पूरे ग्राम सभा में शिक्षा का अलग जगाना है भेदभाव को मिटाना है समाज में पहले कुरीतियों का नाश करना है ।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईंधन टोपनो ग्राम सभा के सचिव ईंधन कंडुलना झारखंड आंदोलनकारी सुनील नंदा झारखंड टैंकर्स यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ग्राम सभा के सलाहकार अशोक भृंगराज ग्राम सभा के सदस्य डेनियल एनिड रानी जारिका जोगिंदर राव धीरेन केरकेट्टा अजय तियू असगर खान राहुल मंडल सुंदर मोहन आदि उपस्थित थे।








