---Advertisement---

जमशेदपुर:गोलमुरी में दुसाध समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

On: April 15, 2026 8:47 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गोलमुरी स्थित दुसाध भवन परिसर मे जमशेदपुर दुसाध समिति द्वारा भारत रत्न भारतीय सविंधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के 135 वीं जन्म जयंती बड़े घूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा नेता श्री अभय सिंह विशिष्ट अतिथियों मे कवित्री श्रीमती सीमा कुमारी युवा समाजसेवी श्री शम्भु मुखी डूंगरी श्री नवल किशोर पासवान उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण द्वीप जलकर किया गया इसके बाद आये हुए अतिथियों को दुसाध समिति के द्वारा नीला अंग वस्त्र एवं पुष्पा गुच्छा देकर स्वागत किया गया ।

आये हुए अतिथियों द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाले एवं उनके बताये मार्ग मे चलने का संकल्प लिए इस अवसर पर बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुसाध समिति की अध्यक्षा श्रीमान गौरी देवी संचालन रवि पासवान धन्यवाद ज्ञापन सचिव पूर्णिमा देवी ने दिया।

कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु मुख्य रूप से श्रीमति गौरी देवी सिकंदर लाल पूर्णिमा देवी अजय कुमार ब्रह्मादेव राम अजित कुमार दिलीप पासवान नरेश कुमार अशोक पासवान बीरेंद्र लाल रामानंद तारकेश्वर पासवान राजेंद्र प्रसाद रवि पासवान वीना कुमारी का एवं काफी संख्या मे दुसाध समिति के महिला पुरुष नौजवान उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now