---Advertisement---

कोडरमा:घर में सो रहे नाबालिग बच्चे का अपहरण,हत्या कर शव कुएं में फेंका,सनसनी

On: April 16, 2026 1:19 PM
---Advertisement---

कोडरमा:डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरिया गांव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। घर में सो रहे नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बुधवार सुबह उस बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने सात साल के एक लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरिया गांव में हुयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा जब सो रहा था तब उसका अपहरण किया गया।
उन्होंने बताया, ‘बुधवार सुबह बच्चे का शव एक कुएं से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। मृत बच्चे की मां के बयान के आधार पर हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या के कारणों सहित सभी विवरणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now