---Advertisement---

एमके इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

On: April 16, 2026 4:50 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्थानीय एमके इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। बुधवार को जारी परिणाम के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस वर्ष विद्यालय के कुल 14 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा में आभाष कुमार ने 87 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नरगिस नाज 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, रितिका कुमारी 84 प्रतिशत के साथ तृतीय एवं श्रेय श्री 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहीं। सभी विद्यार्थियों ने विषयवार भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि नैतिक रूप से भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now