---Advertisement---

विधायक संजीव सरदार की पहल,बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्वच्छता की ओर बड़ा कदम

On: April 20, 2026 10:04 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास और विधानसभा में दो बार मुद्दा उठाने के बाद बागबेड़ा कॉलोनी में घर-घर से डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल से कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित हिल टॉप स्कूल के समीप से की गई, जहां नारियल फोड़कर और अगरबत्ती दिखाकर कचरा वाहन को रवाना किया गया। इसके बाद घर-घर जाकर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित किया गया और वाहन में भी उसे पृथक रखा गया।

इस अभियान के तहत रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 6 तक सभी घरों से कचरा उठाया गया और निर्धारित स्थान पर उसका निष्पादन किया गया। अब यह सेवा प्रतिदिन संचालित होगी, जिसके लिए प्रत्येक घर से ₹100 मासिक शुल्क लिया जाएगा। इस राशि का उपयोग ड्राइवर, मजदूर, सुपरवाइजर और डीजल खर्च के लिए किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल को बागबेड़ा कॉलोनी के लिए स्थायी समाधान बताते हुए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों में कॉलोनी के कचरा मुक्त होने को लेकर उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव जगत माड़ी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया उमा मुंडा, मायावती टुडू, धनुमुनी माड़ी, नीनु कुदादा, ग्राम प्रधान चुनका माड़ी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, उप मुखिया संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमुद रंजन सिंह, कुमार विशाल, कांग्रेस बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, केडी मुंडा, झामुमो इकाई अध्यक्ष संजय महतो, फते लोहार, बनारस दास, पंचायत सचिव चंद्रमोहन सोरेन, अलविना तिर्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now